उत्तर प्रदेश में बसपा के मुजफ्फरनगर जिला प्रमुख कमल गौतम को दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान यहां हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने संवाददाताओं को बताया कि गौतम को कल रात गिरफ्तार किया गया, क्योंकि यह पाया गया कि उसने प्रदर्शनकारियों को कथित रूप से हिंसा के लिए उकसाया जिन्होंने संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया।
वरिष्ठ अभियोजक दिवाकर शर्मा ने कहा कि गौतम को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋतु नागेर की अदालत में पेश किया गया। उन्होंने उसे 20 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दलित समूहों ने उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले के खिलाफ दो अप्रैल को भारत बंद बुलाया था।
अदालत के फैसले के बारे में उनका दावा है कि फैसले से एसटी/ एसटी( अत्याचार निवारण) अधिनियम कमजोर होता है। बंद के दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे और कई प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गई थी। पुलिस ने कहा कि गौतम को यहां हिंसा के तीन मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, पुलिस ने यहां प्रदर्शन के संबंध में एक दर्जन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ चार मामले भी दर्ज किए हैं। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में40 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



