21 मिनट में होगा दिल्ली से Jewar Airport तक सफर! UP सरकार ने RRTS कॉरिडोर को दी मंजूरी

Summary :

Delhi Jewar RRTS Corridor: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली को जेवर एयरपोर्ट यानी Noida International Airport से जोड़ने वाले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है। इस हाई-स्पीड ट्रांजिट परियोजना के शुरू होने से दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस कॉरिडोर के जरिए यात्रा का समय घटकर लगभग 21 मिनट (Delhi to Jewar Airport in 21 Minutes) रह जाएगा। Delhi Jewar RRTS Corridor: केंद्र सरकार को भेजी गई DPR राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब इस…

Delhi Jewar RRTS Corridor: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली को जेवर एयरपोर्ट यानी Noida International Airport से जोड़ने वाले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है। इस हाई-स्पीड ट्रांजिट परियोजना के शुरू होने से दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस कॉरिडोर के जरिए यात्रा का समय घटकर लगभग 21 मिनट (Delhi to Jewar Airport in 21 Minutes) रह जाएगा।

Delhi Jewar RRTS Corridor: केंद्र सरकार को भेजी गई DPR

राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब इस परियोजना की DPR को अंतिम स्वीकृति के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के पास भेजा गया है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर आगे काम शुरू किया जाएगा। यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन जैसी होगी सुविधा

Delhi Jewar RRTS Corridor (Image- Social Media)
Delhi Jewar RRTS Corridor (Image- Social Media)

प्रस्तावित दिल्ली-जेवर RRTS कॉरिडोर को वर्तमान में चल रही Namo Bharat रैपिड रेल प्रणाली की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस रैपिड ट्रेन को हाई-स्पीड यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रेन की अधिकतम डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि यह 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से संचालित हो सकेगी।

फिलहाल दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश की पहली और एकमात्र चालू RRTS लाइन है। लगभग 82 किलोमीटर लंबा यह रूट दिल्ली के सराय काले खां से उत्तर प्रदेश के मोदीपुरम तक जाता है और इसे भारत में आधुनिक क्षेत्रीय परिवहन का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

Noida International Airport: हाई-स्पीड रेल से भी जुड़ेगा एयरपोर्ट

Delhi Jewar RRTS Corridor (Image- Social Media)
Delhi Jewar RRTS Corridor (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री Nand Gopal Gupta ने जानकारी दी कि इस परियोजना में दिल्ली-जेवर RRTS को प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल परियोजना से जोड़ने की योजना भी शामिल है। एयरपोर्ट टर्मिनल पर इसके लिए एक विशेष स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। अगर यह योजना पूरी होती है तो यात्रियों को एयरपोर्ट, हाई-स्पीड ट्रेन और रैपिड रेल जैसी सुविधाएं एक ही नेटवर्क में मिल सकेंगी। इससे उत्तर भारत में यात्रा व्यवस्था और ज्यादा आधुनिक और तेज हो जाएगी।

Jewar Airport Connectivity: जल्द शुरू हो सकता है एयरपोर्ट संचालन

Noida International Airport में उड़ान सेवाएं शुरू होने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट से 15 जून से संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इसी साल 28 मार्च को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस परियोजना का उद्घाटन किया था। सरकार का मानना है कि यह एयरपोर्ट उत्तर भारत का बड़ा एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब बन सकता है। ऐसे में एयरपोर्ट तक बेहतर और तेज कनेक्टिविटी बेहद जरूरी मानी जा रही है।

एक्सप्रेसवे और इंडस्ट्रियल विकास को मिलेगा बढ़ावा

जेवर एयरपोर्ट के चालू होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां तेजी से बढ़ने की संभावना है। सरकार इस इलाके को कई बड़े एक्सप्रेसवे से जोड़ रही है, जिनमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे शामिल हैं। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में कई नई इंडस्ट्रियल और मैन्युफैक्चरिंग परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।

सरकार का लक्ष्य इस पूरे इलाके को बड़े लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक हब के रूप में विकसित करना है। बैठक के दौरान अधिकारियों को विकास कार्यों में आ रही कानूनी और प्रशासनिक समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही किसानों और स्थानीय लोगों के लिए मुआवजा और NOC प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Ajay Rai ने PM मोदी पर आपत्ति जताई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, CM Yogi ने किया पलटवार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।