Harbhajan Singh Reaction on Traitor : आम आदमी पार्टी के लिए यह साल भी खट्टा ही रहा. उनके 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर भाजपा का दामन थाम लिया. इसे लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया आती रही है जिसमें बागी नेता और पार्टी में आरोप प्रत्यारोप लगातार चलता रहा. मगर बागी नेताओं में से एक पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह टिकाटिप्पणी से दूरी बनाते रहे. बता दें राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में गए.
हरभजन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद से आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से उनपर लगातार हमला बोला जा रहा है. जिस पर उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है. हरभजन सिंह ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि समय आने पर वह हर बात का जवाब देंगे. हरभजन सिंह ने लिखा कि उन्होंने किसी भी नेता को गाली नहीं दी है और गाली देकर अपनी जुबान क्यों गंदी करें?
क्या बोले हरभजन सिंह
उन्होंने कहा कि “समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा और मैंने आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी. अपनी जुबान क्यों गंदी करूं. और मुझे ग़द्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी. अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से. और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए. पंजाब को लूट खा गए.”
समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा । और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी । अपनी जुबान क्यों गंदी करूँ मै । और मुझे ग़द्दार कहने वालो पहले अपने लोगो से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी । अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से… https://t.co/5sd2sxQDO7
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 22, 2026
कुछ पेड ट्रोलर्स लिख रहे हैं बकवास
उन्होंने आगे लिखा कि चलिए इस देश के लोगों को तय करने दें कि वे मुझे कैसे याद रखेंगे. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर कुछ पेड ट्रोलर्स मेरे बारे में बकवास लिखते हैं, क्योंकि उनमें से ज्यादातर पेड सोशल मीडिया पर बिना अपने नाम के हैं.
सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि अपने फैक्ट्स चेक करें. देखें कि मैंने पंजाब के लिए राज्यसभा में कितनी बातें उठाई हैं. यह रिकॉर्ड में है और मुझे राज्य सभा में होने के नाते पंजाब सरकार की दी हुई सुविधाएं पसंद नहीं हैं. भगवान ने मुझे क्रिकेट खेलने को लेकर इतनी सुविधाएं दी हैं कि मैं उन सुविधाओं का मालिक बन सकूं. आप लोगों के साथ दिक्कत यह है कि अगर कोई बात उठाता है तो क्यों? अगर नहीं उठाता तो तुम इतने कमाल क्यों हो?


Download Android App
Download iOS App




