बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी तरह आजाद और बेपरवाह घूम रहे हैं। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघनों के कई गंभीर आरोपों के बावजूद … थैंक्स टू चुनाव आयोग … अब तक पूरी तरह से आज़ाद और बेपरवाह घूम रहे हैं और इसीलिए अब इन्होंने महिला सम्मान तथा मर्यादा की सीमा भी लांघनी शुरू कर दी है ।”
उन्होंने तंज कसा, ”वाकई बीजेपी-आरएसएस ने लाजवाब नेता पांच वर्ष तक देश पर थोपा।” मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”बीजेपी एण्ड कंपनी के लोग यह कह कर देश की 130 करोड़ जनता का बार-बार अपमान क्यों करते रहते हैं कि मोदी के मुकाबले विपक्ष का पीएम पद का उम्मीदवार कौन है ?” उन्होंने कहा कि ऐसा ही अहंकारी सवाल पहले उठाया गया था कि नेहरू के बाद कौन ? लेकिन देश ने इस सवाल का तगड़ा और माकूल जवाब तब भी दिया था तथा आगे भी जरूर देगा।
दिल्ली एयरपोर्ट पर रूटीन चेकिंग के दौरान एयर इंडिया के विमान में लगी आग
गौरतलब है की पीएम मोदी आज वाराणसी में रोड शो करेंगे। वह दोपहर बाद शहर पहुंचेंगे और लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह दशाश्वमेध घाट तक रोड शो करेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री का रोड शो आज शाम 4 बजे से पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्थल से शुरू होगा, जो लंका, अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया से गुजरते हुए दशाश्वमेध घाट पर जाकर खत्म होगा। इसके बाद मोदी यहां शाम 7 बजे होने वाली प्रसिद्ध गंगा आरती में हिस्सा लेंगे।


Download Android App
Download iOS App





