संतान को लेकर विवाद पति ने पत्नी की हत्या कर की खुदखुशी

Summary :

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक पति ने अपनी पत्नी पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया इस हमले में महिला की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक दंपति जिले कोइरौना थाना इलाके के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। पति ने गला रेतकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, दंपति जिले के कोइरौना थाना इलाके के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। रिश्तेदारी में गया था पति शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा प्रयुक्‍त धारदार को बरामद कर लिया संतान न होने की…

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक पति ने अपनी पत्नी पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया इस हमले में महिला की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक दंपति जिले कोइरौना थाना इलाके के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। पति ने गला रेतकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, दंपति जिले के कोइरौना थाना इलाके के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था।

  • रिश्तेदारी में गया था पति
  • शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • प्रयुक्‍त धारदार को बरामद कर लिया

संतान न होने की वजह से अक्सर दोनों के बीच विवाद

ज्ञानपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय ने बताया कि प्रयागराज जिले के मांडा निवासी राजेश निषाद (31) का विवाह शन्नो निषाद (28) से करीब आठ वर्ष पहले हुआ था लेकिन कोई संतान न होने की वजह से अक्सर दोनों के बीच विवाद रहता था। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर चार दिन पहले दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और शन्नो कोइरौना थाना के दस्युपुर डीघ गांव में अपनी बड़ी बहन सुधा निषाद के घर चली गयी, जहां शुक्रवार देर शाम राजेश भी पंहुच गया।

सुबह फिर से हुआ विवाद

अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच शनिवार सुबह फिर से विवाद हुआ और राजेश ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं आरोपी राजेश ने उसी दौरान आत्महत्या कर ली। राय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना में प्रयुक्‍त धारदार को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team