मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
पीछे जो निवेश किये हैं उनमें आज कोई नुकसान हो सकता है। कोई कार्य अचानक आपके विरोध में हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिए। पारिवारिक तनाव की आशंका रहेगी। कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी।
क्या करें – अपने वजन के छट्ठे भाग का कोई अनाज दान करें।
वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
जीविका कार्य में कई तरह की की समस्याएं उत्पन्न होने के बावजूद आगे समय आपके पक्ष का है। आर्थिक स्थिति में सुधार। अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की संभावना है। हालांकि समस्याएं अनेक हैं, लेकिन चिंता कर करें उनके समाधान के रास्ते जरूर निकलेंगे।
क्या करें – मीठी खीर का दान करें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
कोई कार्य अचानक आपके पक्ष में हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिए। कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य रखने में परेशानी होगी जिससे पारिवारिक तनाव की आशंका रहेगी।
क्या करें – लाइट ग्रीन कलर का रूमाल हमेशा साथ रखें।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
साझेदारी में आपका पक्ष बेहतर हो सकता है। आप खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें। आगे समय आपके लिए अच्छा दिखाई देता है। परिजनों से सामंजस्य बनाने की कोशिशें आज कामयाब होने की संभावना बहुत कम है।
क्या करें – चांदी की मुद्रिका धारण करें।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है, इसलिए अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। कार्यकर्ता महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। शुभ निवेशों से आशा रखी जा सकती है।
क्या करें – गोल्ड रिंग अनामिका अंगुली में धारण करें।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। किसी प्रकार से आप अपना काम निकाल सकेंगे। कार्य में दृढता की कमी के कारण असमंजस्य की स्थिति बन सकती है, जिससे निकलने की कोशिश करें।
क्या करें – शनिवार को संध्या के समय चन्द्रमा के दर्शन करें।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
सिद्धांतों के त्याग के बावजूद सफलता का उम्मीद नहीं है। यात्रा में असुविधा रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना कम है। हालांकि व्यापारिक दृष्टि से आप सफल और प्रभावशाली बने रहेंगे। परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे।
क्या करें – बीसा यंत्र पाॅकेट में रखें।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
कार्य में दृढता की कमी के कारण असमंजस्य की स्थिति बन सकती है। आज के सितारे आपके पक्ष के नहीं है। इसलिए ज्यादा प्रयास करेंगे तो ही कुछ हासिल कर पायेंगे। पारिवारिक तनाव भी एक परेशानी का कारण बन सकता है।
क्या करें – गुरू के चरण स्पर्श करें।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
परिवारिक उलझने आपको तनावग्रस्त रख सकती हैं। जिसके कारण आपका बिजनेस भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होगा। चोट-मोच लगने का भय भी है। इसलिए सावधानी रखने की कोशिश करनी चाहिए। शीघ्र ही समय आपके पक्ष का हो जायेगा।
क्या करें – आलस्य का त्याग करें।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होेगी। दूषित वातावरण से स्वयं का निकाल पाने में सफल रहेंगे। गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे।
क्या करें – केतु के मंत्र जाप करें।
कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। हालांकि राशिपति के बलहीन होने से कुछ हद तक कार्यों में विलम्ब की आशंका भी दिखाई देती है। लेकिन इसके बावजूद भी दिन अच्छा कहा जायेगा। अपने काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ सकती हैं।
क्या करें – नास्ते में किसी पीले खाद्य का सेवन करें।
मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
लोगों से कोई सहयोग आपको नहीं मिल पायेगा। व्यापार में कुछ हद तक सफलता और बाकी लक्ष्य प्राप्ति की कोशिशों के कामयाब होने की संभावना है। वाहन या अचल संपत्ति की खरीद की चर्चा होगी। लोगों की सलाह पर ध्यान दें।
क्या करें – दूध में चीनी की जगह शहद का प्रयोग करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid


Download Android App
Download iOS App















