अयोध्या फैसले को हार-जीत के रूप में न लें : विहिप

Summary :

विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अयोध्या रामजन्म भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को हार-जीत के तौर पर न लेने की अपील करते हुए कहा इससे किसी को भी उन्माद में आने या निराश होने की जरूरत नहीं है।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय बंसल ने अयोध्या रामजन्म भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को हार-जीत के तौर पर न लेने की अपील करते हुए कहा है कि इससे किसी को भी उन्माद में आने या निराश होने की जरूरत नहीं है। 
बंसल ने कहा कि अयोध्या के रामजन्म भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट  के पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों की पीठ का आने वाला फैसला अनुकूल होने पर न तो हंगामा किया जाना चाहिए और न ही प्रतिकूल फैसला आने पर निराश होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष को चिढ़ाने वाली कोई बात या ऐसा कोई काम नहीं किया जाना चाहिए। बंसल ने बताया कि अदालत की इजाजत से वह भी 40 दिन तक लगातार चली सुनवाई के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने विहिप की ओर से सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 

अयोध्या पर फैसले से पहले CJI गोगोई ने यूपी के DGP और चीफ सेक्रेटरी को किया तलब

Desk Team