बॉलीवुड के कई ऐसे सितारें है जो फिल्मों में अपने किरदार के लिए अपना सब कुछ झोंक देते है और बस ये चाहते है की वो अपने किरदार के साथ न्याय कर पाएं। अपनी खूबसूरत और आकर्षक स्किन टोन के लिए मशहूर फ़िल्मी सितारें अपने किरदारों के लिए अपने रंग से भी समझौता करने को तैयार हुए है। आज हम आपको उन 5 सितारों के बारे में बता रहे है जिन्होंने फिल्मों में अपने किरदार के लिए स्क्रीन पर सांवले दिखने से भी परहेज नहीं किया।
वरुण धवन :
बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म कुली नंबर – 1 की रीमेक में सांवले रंग के किरदार में नजर आने वाले है। फिल्म में कुली के किरदार को निभाने के लिए उनके इस रंग का सहारा लेना पड़ा ताकि वो रियल लग सके।
भूमि पेडनेकर :
हर फिल्म के लिए खुद को अलग अंदाज में ढालने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म बाला में बेहद सांवले रंग की महिला का किरदार निभाती नजर आएंगी।
ह्रितिक रोशन :
दुनिया के सबसे हैंडसम मर्द का खिताब जीतने वाले अभिनेता ह्रितिक रोशन ने भी अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म सुपर 30 में सांवले रंग के किरदार में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने पटना के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार का निभाया था।
रणवीर सिंह :
इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपने शानदार अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी और इस फिल्म रणवीर सिंह का किरदार भी काफी सांवला था। इस फिल्म में रणवीर ने एक रैपर का किरदार निभाया था।
आलिया भट्ट :

बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस में से एक आलिया भट्ट ने अभिषेक चौबे निर्देशित इस फिल्म में ऐसा किरदार निभाया जो उनके लिए भी काफी चैलेंजिंग था। इस फिल्म में आलिया के किरदार का स्किन टोन उनके ओरिजिनल स्किन टोन से काफी डार्क था।


Download Android App
Download iOS App



