इस वर्ष के पर्यटन सत्र में अंतिम दिन पर्यटकों की भारी आमद के बीच विश्वप्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क शनिवार शाम से पर्यटकों के लिए बंद हो गया। दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को हर साल 15 नवंबर से 15 जून तक आने की इजाजत होती है।
क्षेत्रीय निदेशक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि मानसून सीजन की वजह से दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर वन्य जीव सेंचुरी और कतर्नियाघाट सेंचुरी सहित पूरा दुधवा टाइगर रिजर्व बंद रहता है और सामान्य पर्यटन गतिविधियां नहीं होतीं।
उन्होंने बताया कि मानसून के समय रिजर्व में बारिश का पानी भर जाता है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष मार्च अंत तक कुल 29,661 भारतीय और 287 विदेशी पर्यटक दुधवा नेशनल पार्क आये। अप्रैल से 15 मार्च तक आने वाले पर्यटकों की संख्या जुड़ेगी तो आंकड़े और बढेंगे।


Download Android App
Download iOS App



