भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर की बागपत के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि हेलीकॉप्टर ने गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण इसे बागपत में एक्सप्रेस वे पर लैंड कराना पड़ा।
हेलिकॉप्टर वापस हिंडन एयरबेस पर लौट गया है। वायु सेना के अफसरों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस से गुरुवार सुबह उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही इसे बागपत में खेकड़ के पास एक्सप्रे-वे पर लैंड कराना पड़ा।
कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए चीन से छह लाख से अधिक टेस्टिंग किट आज पहुंचेगी भारत
अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के उतरने का कारण कुछ तकनीकी खराबी बताया है। हालांकि, कुछ देर बाद ही एयरफोर्स का चीता हेलीकॉप्टर वापस हिंडन एयरबेस लौट गया।


Download Android App
Download iOS App



