ये मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है जहाँ गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बुरी रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ही मौके पहुंची।
विस्फोट में दो मजदूरों की मौत , एक मजदूर गंभीर रूप से घायल
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मखियाली गांव के पास बजरंग एलएम केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अली नवाज और 55 वर्षीय राम भरोसे के रूप में हुई है। जबकि घायल कर्मचारी की पहचान 60 वर्षीय जयपाल के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि और जिन अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं, उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



