उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नांगल क्षेत्र के छोटे से गांव सोनचिड़ निवासी एक गरीब किसान अय्यूब की बेटी फराह नाज ने सिविल जज की परीक्षा में चयनित होकर अपने पिता को नाउम्मीद नहीं होने दिया।
फराह नाज का भाई तनवीर आईआईटी से पढ़ई करने के बाद इंदौर आईआईटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। फराह नाज ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीसीएस (जे) की तैयारी की और हाल ही आए पहले नतीजे में फराह नाज का जज बनने का सपना साकार हो गया।
सुश्री नाज के पिता ने अभावों के बावजूद बच्चों को ऊंची तालीम और प्रतियोगिता की तैयारियों के अच्छे साधन उपलब्ध कराए। नाज का एक भाई और दो बहने हैं।


Download Android App
Download iOS App



