उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को किसान पाठशाला में घोषणा की कि मंडियों को अफसर नहीं, बल्कि किसानों के चुने हुए प्रतिनिधि चलाएंगे। योगी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को समृद्घ बनाने के लिए कार्य कर रही है। आने वाले समय में मंडियों को अफसर नहीं, बल्कि किसानों के चुने हुए प्रतिनिधि चलाएंगे, ताकि उनकी समस्याओं का ठीक ढंग से निपटारा हो सके।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “किसान पाठशाला के विगत दो संस्करणों में प्रदेश के सभी जनपदों के लगभग 15,000 कृषि केंद्रों पर किसानों की आय को दोगुना करने व आधुनिक तकनीक के साथ ही कम लागत व अधिक उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इससे अन्नदाताओं को लाभ हो रहा है।”
उन्होंने कहा कि पंचायतीराज विभाग की योजनाओं का अवलोकन करने के बाद ग्राम पंचायतों को विकास की धुरी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हर गांव का अपना सचिवालय होने की बात कही, ताकि ग्रामीणों की रोजमर्रा की गतिविधियों का प्रभावी निस्तरण किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



