फर्रुखाबाद जिले में बंधक बनाए गए 23 बच्चों को सकुशल छुड़ाए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य पुलिस को बधाई दी है। शाह ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बंधक बनाये सभी बच्चों को पुलिस द्वारा अपनी कुशल रणनीति एवं योजना से सुरक्षित छुड़वाया जाना प्रशंसनीय है।
इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उत्तर प्रदेश पुलिस को बधाई देता हूँ।” इसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ”धन्यवाद माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी, उत्तर प्रदेश सरकार की अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।
उत्तर प्रदेश के फ़र्रूख़ाबाद में बंधक बनाये सभी बच्चों को पुलिस द्वारा अपनी कुशल रणनीति व योजना से सुरक्षित छुड़वाना प्रशंसनीय है। इसके लिए मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी और उत्तर प्रदेश पुलिस को बधाई देता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) January 31, 2020
महिलाओं, बच्चों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने एक अन्य टिवट में कहा, ”हमारी पुलिस ने जिस साहस और रणनीति से 23 बच्चों को सकुशल एक अपराधी की गिरफ्त से मुक्त कराया है, वह सराहनीय है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आपके मार्गदर्शन में जनमानस की सुरक्षा के लिए संकल्पित एवं सदैव सजग है।”


Download Android App
Download iOS App



