EVM में डाली गई फेविक्विक.. नहीं दब रहा साइकिल का बटन, EC के सामने SP ने लगाई शिकायतों की झड़ी

Summary :

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का विधानसभा चुनाव चल रहा है, इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन चरण की तरह इस चरण में भी शिकायतों की झड़ी लगा दी है।

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का विधानसभा चुनाव चल रहा है, इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन चरण की तरह इस चरण में भी शिकायतों की झड़ी लगा दी है। अभी मतदान के दो ही घंटे बीते हैं और सपा की ओर से सैकड़ो शिकायतें दर्ज करायी जा चुकी है। सबसे अजीबो-गरीब और चौका देने वाला मामला लखीमपुर खीरी से सामने आया, जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फेविक्विक (चिपकने वाला) डाले जाने के बाद हंगामा मच गया था। यह घटना लखीमपुर खीरी के कादीपुर सानी इलाके की है, जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण में मतदान हो रहा है। हंगामे के बाद ईवीएम को बदलने के बाद मतदान शुरू हुआ।
EVM बदल कर फिर बहाल हुआ मतदान 
सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने आरोप लगाया कि साइकिल के चिन्ह पर फेविक्विक डाला गया था। जिसके कारण सपा का बटन ही नहीं डाब रहा था, और तकरीबन डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा। अब वोटिंग की प्रक्रिया को फिर से बहाल कर दिया गया है। लखीमपुर खीरी वह स्थान है जहां पिछले साल कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही कारों द्वारा चार किसानों को कुचल दिया गया था। वहां तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। राज्य में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में यह चौथा चरण है। इस चरण के मतदान में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं।
SP ने की शिकायतों की बौंछार
इसके साथ ही सपा की ओर से आज सभी नौ जिलों में ईवीएम में खराबी को लेकर लगातार ट्वीट किया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि “पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा तथा फतेहपुर में चल रहे मतदान के दौरान काफी शिकायतें मिली है। पार्टी की ओर से जारी हेल्प लाइन नम्बर की सूची में लिखा गया है कि चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या तथा अनियमितता आने पर सपा कार्यकर्ता तथा नेता इन नंबरों पर संपर्क कर तत्काल सूचित करें।” 

SP का बटन दबाने पर निकल रही BJP की पर्ची 
ट्वीट में कहा गया है, बांदा जिले की विधानसभा नरैनी-234, बूथ संख्या 60 पर ईवीएम मशीन खराब हुई। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की गई है। ट्वीट के मुताबिक, “बांदा जिले की विधानसभा नरैनी-234, बूथ संख्या 62 पर वोट डालने पर बीजेपी की पर्ची निकल रही है, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष मतदान कराने की कृपा करें।” ट्वीट में कहा गया है, “उन्नाव जिले की 164 मोहान विधानसभा सीट के बूथ नंबर 12,13 पर सपा बूथ एजेंट को बाहर बैठाया गया है, अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। हरदोई के संडीला विधानसभा 161 के बूथ संख्या 178 पर कुछ अराजक तत्व बसपा के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं।”
बुजुर्ग मतदाताओं को वोट करने में हो रही परेशानी 
” हरदोई जिले की बालामऊ विधानसभा-160 के बूथ संख्या 208 पर पोलिंग बूथ पर काफी अंधेरा है जिससे बुजुर्ग मतदाताओं को वोटिंग करने में परेशानी आ रही है जिला प्रशासन और चुनाव आयोग संज्ञान लें।” ट्वीट में कहा गया है, “लखीमपुर जिले की 138 निघासन विधानसभा क्षेत्र, बूथ नंबर 226 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित। मामले का संज्ञान लेकर सुचारू मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग। लखनऊ जिले की सरोजनी नगर विधानसभा 170 के बूथ नंबर 393 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित। बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा 232 के बूथ संख्या 7,8,9,10 ग्राम चिल्ला के बूथ पर वोटर लिस्ट में नाम होने के बाद भी वोटरों को मतदान नहीं किया करने दिया जा रहा है जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले। “
जानें और कहां क्या है परेशानी 
इसके साथ ही पीलीभीत जिले के 129 पूरनपुर विधानसभा के बूथ नंबर 311 पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने, लखनऊ जिले की लखनऊ मध्य विधानसभा 174 के बूथ संख्या 53 पर मतदान बाधित, लखनऊ जिले की मलिहाबाद विधानसभा 168 के बूथ नंबर 192 पर ईवीएम खराब होने के साथ लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 170 के बूथ नंबर 12, 13, 15, 16 पर समाजवादी पार्टी के सभी बूथ एजेंट को बाहर करने की शिकायत हैं। उन्नाव विधानसभा 165 के बूथ नंबर 71 पर ईवीएम खराब होने की भी शिकायत की गई है।

चुनाव के बाद साथ आएंगे अखिलेश-कांग्रेस? सलमान खुर्शीद बोले-‘सपा के साथ मतभेद, लेकिन BJP बेहद भयावह’

Desk Team