कानपुर के बाहुबली विकास दुबे के एनकाउंटर मामले में चार्जशीट के साथ लगाई गई एफएसएल टीम की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली है कि विकास के एनकाउंटर में जिन हथियारों का इस्तेमाल हुआ था, उनमें से 10 हथियारों पर तमाम लोगों की उंगलियों के निशान पाए गए थे।
चार्जशीट में एफएसएल रिपोर्ट में यह कहा गया है कि 10 हथियार जिसमें पिस्टल, राइफल और बंदूकों, तमंचों में 1 से ज्यादा उंगलियों के निशान पाए गए हैं। इसके साथ ही हथियारों में कुछ उंगलियों के निशान ऐसे हैं जो एक के ऊपर एक चढ़े हुए हैं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2 जुलाई को बिकरू में घटना के दौरान एक-दूसरे को हथियार दिए गए थे जिस कारण इतने सारे उंगलियों के निशान हथियारों पर आ गए।
चार्जशीट में जिन 102 गवाहों की गवाही दाखिल की गई है। उसमें भी इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने एक-दूसरे को हथियार दिए थे। बता दें कि बिकरू कांड में मिले हथियारों में बंदूक, राइफल, तमंचा आदि शामिल हैं। पुलिस से लूटी गई पिस्टल और एके 47 में भी आरोपियों की उंगलियों के निशान मिले हैं।


Download Android App
Download iOS App



