शरजील उस्मानी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में विवादास्पद भाषण के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। उस्मानी ने महाराष्ट्र के पुणे में एल्गार परिषद के कार्यक्रम में विवादास्पद भाषण दिया था। उस्मानी के भाषण के वीडियो पर अनुराग सिंह नाम के एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसे यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था।
पुलिस ने कहा, इस शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए, 153 ए, 153 ए (2), 153 बी (1) (सी), 295 ए, 298, 504, 505 (1) (बी) और 505 (2) के तहत और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उस्मानी 30 जनवरी को पुणे के गणेश कला क्रीड़ा मंच में आयोजित एल्गार परिषद कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
उसने हिंदू समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। महाराष्ट्र पुलिस ने भी विवादित भाषण देने के मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उस्मानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



