छात्रा के लापता होने के बाद स्कूल शिक्षक एवं प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज

Summary :

कुशीनगर के परसौनी गाँव के एक निजी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के शुक्रवार को लापता हो जाने के बाद स्कूल के अध्यापक और प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कुशीनगर के परसौनी गाँव के एक निजी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के शुक्रवार को लापता हो जाने के बाद स्कूल के अध्यापक और प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संतोष कुशवाहा की 15 साल की बेटी सुबह 8 बजे आर जी पब्लिक स्कूल से लापता हो गई उसकी साइकिल और स्कूल बैग पास के एक नहर के किनारे बरामद हुआ। 
छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल शिक्षक अजय पटेल ने कथित तौर पर उनकी बेटी का अपहरण किया है । पिता ने आरोप लगाया है कि इसमें स्कूल प्रबंधक अनिल प्रताप और पटेल के भाई भी शामिल हैं। 
पुलिस ने बताया कि पटेल और अनिल समेत 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं । उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधक और शिक्षक के परिवार वाले पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Desk Team