अयोध्या में महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, नारियल फटने के बाद धधके पंडाल! दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

Summary :

Fire In Ayodhya Mahayagya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज भीषण आग लगने की खबर सामने आई है जहां सरयू नदी के किनारे महायज्ञ में अचानक भीषण आग लग गई कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटों ने पूरे महायज्ञ स्थल को अपने काबू में कर लिया था। बता दें कि लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। इस हादसे के बाद किसी के भी जान की हानी नहीं हुई है। देखते ही देखते पंडाल खाक अयोध्या में…

Fire In Ayodhya Mahayagya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज भीषण आग लगने की खबर सामने आई है जहां सरयू नदी के किनारे महायज्ञ में अचानक भीषण आग लग गई कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटों ने पूरे महायज्ञ स्थल को अपने काबू में कर लिया था। बता दें कि लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। इस हादसे के बाद किसी के भी जान की हानी नहीं हुई है।

देखते ही देखते पंडाल खाक

अयोध्या में सरयू नदी के पास स्थित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल पर आयोजन यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह यज्ञ करा दिया था तभी अचानक आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते पंडाल खाक हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की 6 गाड़िया पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बता दें कि यज्ञ समाप्त होने के बाद यह आग लगी थी जिससे किसी भी जान को नुकसान नहीं पहुचां था और यज्ञशाला भी खाली थी। समय रहते ही आग पर काबू पाया गया और दमकल की गाड़ियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौजूद रही।

यज्ञशाला में 1251 हवन कुंड बनाए गए थे

भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और इस आग लगने के कारण अभी सामने नहीं आया था लेकिन माना जा रहा है कि एक नारियल फटने की वजह से आग की लपटें उठीं और कई पंडाल धधक उठे। आग की लपटों ने पूरी यज्ञशाला को राख कर दिया। बताया जा रहा है कि इस यज्ञशाला में 1251 हवन कुंड बनाए गए थे और आज यज्ञ का आखिरी दिन था जिससे कई लोग इस आयोजन पर मौके पर मौजूद थे।

ALSO READ: ‘देश में दो खलनायक…’, सर्वण और मुस्लिम का जिक्र कर ये क्या बोल गए बृजभूषण शरण सिंह? मचा सियासी बवाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।