‘देश में दो खलनायक…’, सर्वण और मुस्लिम का जिक्र कर ये क्या बोल गए बृजभूषण शरण सिंह? मचा सियासी बवाल

Summary :

Brijbhushan Singh Controversial Statement: राम नवमी के मौके पर बिहार के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। मंच से बोलते हुए उन्होंने देश की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी की, जिसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। Brijbhushan Singh Controversial Statement: “दो खलनायक” वाले बयान पर विवाद अपने संबोधन में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश के अंदर दो वर्ग ऐसे हैं जिन्हें “खलनायक” के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि…

Brijbhushan Singh Controversial Statement: राम नवमी के मौके पर बिहार के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। मंच से बोलते हुए उन्होंने देश की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी की, जिसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Brijbhushan Singh Controversial Statement: “दो खलनायक” वाले बयान पर विवाद

अपने संबोधन में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश के अंदर दो वर्ग ऐसे हैं जिन्हें “खलनायक” के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बात लोगों को चुभ सकती है, लेकिन उनका मानना है कि एक तरफ मुसलमान और दूसरी तरफ सवर्ण समाज को लेकर इस तरह की धारणा बन रही है। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इस पर बहस शुरू हो गई।

सवर्णों को लेकर उठाया सवाल

Brijbhushan Singh Controversial Statement
Brijbhushan Singh Controversial Statement (Source: Social Media) 

अपने भाषण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों के समर्थन में कई राजनीतिक दल खड़े नजर आते हैं, लेकिन सवर्ण समाज के साथ कौन खड़ा है, यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने मंच से मौजूद लोगों से भी यही सवाल पूछा, जिस पर भीड़ से “कोई नहीं” जैसी प्रतिक्रिया सुनने को मिली। इस पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि क्या इसी वजह से सवर्ण समाज को भी खलनायक के रूप में देखा जाने लगा है।

भाजपा पर भी साधा निशाना

अपने भाषण में उन्होंने इशारों-इशारों में भाजपा की नीतियों और कुछ मुद्दों, जैसे UGC बिल, को लेकर भी सवाल उठाए। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके बयान को पार्टी लाइन से अलग माना जा रहा है। यह बयान इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वह खुद लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं।

शेर के जरिए भावनात्मक अपील

Brijbhushan Singh
Brijbhushan Singh (Source: Social Media)

कार्यक्रम में उन्होंने एक शेर भी पढ़ा—“इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, लगता है तुमने भी दोस्त बनाए होंगे।” उन्होंने इस शेर को सवर्ण समाज की स्थिति से जोड़ते हुए भावनात्मक अपील की और लोगों से एकजुट रहने की बात कही।

श्रीराम के आदर्शों का किया जिक्र

राम नवमी के अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से सीख लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि श्रीराम ने अपने जीवन में सभी वर्गों—ऋषि, आदिवासी, वनवासी और केवट—को साथ लेकर चलने का संदेश दिया था। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज को जोड़ने और साथ लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह?

बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद रह चुके हैं और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे अक्सर अपने बयानों और विवादों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से लेकर उनके राजनीतिक बयान तक, कई बार वे चर्चा के केंद्र में रहे हैं। हाल के समय में वे उत्तर प्रदेश और बिहार में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: “रोजगार के मिलेंगे अवसर, सपा ने बनाया लूट का ATM” जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन में PM मोदी ने कही 5 बड़ी बातें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।