जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को कथित सामूहिक बलात्कार मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मिश्रा की बहन अधिवक्ता रीमा पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपने भाई को सुरक्षित उत्तर प्रदेश लाने का अनुरोध करते हुए आशंका जताई है कि पुलिस फर्जी मुठभेड़ में उनके भाई की हत्या कर सकती है।
विष्णु मिश्रा को एसटीएफ ने पुणे से गिरफ्तार किया -पुलिस
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सामूहिक बलात्कार मामले में वांछित विष्णु मिश्रा को एसटीएफ ने पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस दो साल से उसकी तलाश कर रही थी और वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने इसी हफ्ते उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ विष्णु को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश ला रही है।
मालूम हो कि वाराणसी की रहने वाली एक युवती ने विष्णु और उसके पिता पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत तीन लोगों पर जनवरी 2014 से दिसंबर 2015 के बीच उससे सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए अक्टूबर 2020 में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विजय मिश्रा एक अन्य मुकदमे में इस वक्त आगरा जेल में बंद है।


Download Android App
Download iOS App



