देश के पूर्व वित्तमंत्री और कभी भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकार रहे यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ निकाली गई गांधी शांति यात्रा शनिवार को दोपहर बाद आगरा पहुंची। यहां से रविवार को यात्रा में शामिल लोग सैफई (इटावा) की ओर कूच करेंगे।
यात्रा में शामिल समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई.पी. सिंह ने बताया, ‘यात्रा के आगरा पहुंचने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं सहित बड़े जन-समूह ने स्वागत किया। यात्रा रविवार को सैफई की ओर कूच करेगी। सैफई से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल होंगे।’
आईपी सिंह ने आगे बताया, ‘सैफई इटावा से शुरू होने के बाद यात्रा सोमवार को लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य केंद्र में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जबरिया लादे गए सीएए का शांतिपूर्ण विरोध है।’


Download Android App
Download iOS App



