पटना : इनरव्हील क्लब ऑफ आम्रपाली ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत रतन हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर सौरभ के सहायता से महिलाओं एवं बच्चे के लिए मेगा हेल्थ नि:शुल्क शिविर जांच लगाया गया। इसमें करीब 200 महिलाऐं एवं 50 बच्चे नि:शुल्क जांच एवं नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।
साथ में महिलाओं को 200 सेनेटरी नैपकिन एवं 200 कपड़े का थैला बांट कर प्लास्टिक का थैला इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। प्रेसिडेंट धर्मशिला शर्मा ने कहा महिलाओं को समय समय पर अपना स्वास्थ्य की जांच कराना बहुत जरूरी है क्योंकि परिवार एवं बच्चों की देखभाल करने में अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती है और अचानक फसाद बीमारियों से ग्रसित हो जाती है जो कि सही नहीं है।
महिलाएं स्वस्थ रहेंगे तभी परिवार खुशहाल रहेगा। मौके पर गाइनेकोलॉजी डॉक्टर अर्चना पांडे, अंजू सिन्हा,शिखा शाह, अलका सिन्हा, सुमन सिंह, गीता सिंह, प्रमिला सिंह ,आशा प्रसाद, सीमा सिन्हा, आशा श्रीवास्तव, सकता उसमम , विभा ,डॉ प्रियंका, रागिनी शर्मा, अमृता सिन्हा, कंचन सिंह, डॉक्टर मधुलिका,ईला गिरी की उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



