उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नावला गांव में तीन लोगों ने 16 साल की नाबालिग से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में तीनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी 12वीं कक्षा का छात्र है।
थाना प्रभारी (एसएचओ) मनोज कुमार चहल ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से दायर शिकायत के अनुसार तीनों आरोपी जबरन घर में घुसे और पीड़िता से बलात्कार किया। उन्होंने उसे यह धमकी भी दी कि अगर उसने किसी से भी घटना का जिक्र किया तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता कानून पर रोक लगाने से किया इनकार, 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपनी दादी के साथ रहती है और घटना के वक्त उसकी दादी घर की पहली मंजिल पर थी। पीड़िता ने पिता के लौटने पर उन्हें सारी बात बताई। उन्होंने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



