उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे यौन अपराधों में कमी आने का नाम नहीं ले रही। नया मामला गोरखपुर में हुए गैंगरेप का है। जहां दो बाइक सवार लोगों ने बंधक बनाकर एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रसाशन में हड़कंप मच गया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार खुद शाहपुर थाने पहुंच गए और पीड़िता से बातचीत की। पीड़िता कई बार बयान बदल रही थी लिहाजा महिला पुलिस ने उसका बयान लिया और फिर मां की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म और बंधक बनाने की धारा में केस दर्ज कर लिया।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की आर्केस्ट्रा में काम करती थी। लड़की पादरी बाजार क्षेत्र से रात 10:30 बजे अपने घर लौट रही थी। उसके साथ उसकी दो सहेलियां भी थीं, जो बोलियां कॉलोनी के पास उसे छोड़ कर चली गईं। फिर यह लड़की पैदल अपने घर के लिए निकल पड़ी थी तभी बाइक सवार युवक वहां पर पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया।
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक पीड़िता का वीडियो वायरल हुआ। पीड़िता उसने में बता रही थी कि वह एक कार्यक्रम से लौट रही थी और मंगलवार की रात में एक बाइक सवार उसे मिला और फिर दो लोगों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
मुंह दबाकर वारदात करने से उसका दम भी घुटना लगा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पता चला कि पीड़िता मंगलवार की रात में ही हड़हवा फाटक चौकी पर गई थी। जिसे कुछ सपा नेता साथ में लेकर गए थे। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। यहां तक की अफसरों को भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



