उत्तर प्रदेश : गैंगरेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के बेटे की एसयूवी ने प्रांत रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान को कुचल दिया। मामले में पुलिस ने एसयूवी चला रहे ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। अमेठी के इंहौना मोड़ पर पीआरडी जवान श्यामलाल को कुचलने वाली एसयूवी को चला रहे अवनीश कुमार को अमेठी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
गाड़ी अनुराग प्रजापति की थी, जिनकी मां महाराज प्रजापति अमेठी से सपा विधायक हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय अनुराग भी एसयूवी में था। अमेठी के पुलिस अधीक्षक एलामारन ने बताया कि अवनीश कुमार सफेद रंग की एसयूवी में तेज गति से जा रहा था और जब वह लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर इंहौना मोड़ के पास पहुंची, तो बाइक सवार पीआरडी जवान ने उसे रोक लिया।
Gorakhpur News : सपा नेता की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई
एसपी ने कहा, एसयूवी ने जवान को कुचल दिया और वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने वाहन को रोका और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने तत्काल चालक को हिरासत में लिया और वाहन के कागजात की जांच की, तो वह सपा विधायक के पुत्र अनुराग के नाम पर पंजीकृत पाया गया। अनुराग के पिता गायत्री प्रजापति जेल में हैं और गैंगरेप के एक मामले में दोषी हैं।


Download Android App
Download iOS App



