गाजियाबाद के Pacific Mall के थिएटर में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Summary :

Ghaziabad Pacific Mall Fire: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्थित पैसेफिक मॉल में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, पैसेफिक मॉल में स्थित सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की। Pacific Mall Ghaziabad Fire: प्रोजेक्टर रूम में अचानक लगी भीषण आग गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित पैसिफिक मॉल में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉल के अंदर स्थित सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मॉल के…

Ghaziabad Pacific Mall Fire: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्थित पैसेफिक मॉल में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, पैसेफिक मॉल में स्थित सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की।

Pacific Mall Ghaziabad Fire: प्रोजेक्टर रूम में अचानक लगी भीषण आग

गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित पैसिफिक मॉल में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉल के अंदर स्थित सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मॉल के ऑडी रूम तक पहुंच गई। आग लगने के बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और मॉल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत ये रही कि आग सुबह के समय लगी जब मॉल में ज्यादा स्टाफ और लोगों की मौजूदगी नहीं थी।

Ghaziabad Mall Fire: कोई जनहानि नहीं हुई

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7.30 बजे अचानक मॉल की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की खबर ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। फिलहाल फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।