Ghazipur: पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार युवक की अस्पताल में मौत

Summary :

UP, Ghazipur जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के संदेह में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए एक युवक की अस्‍पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। Highlights: बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती निवासी सुनील राम को गोवंश तस्करी करते पकड़ा उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया- पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव रविवार को उसके परिजनों को दे दिया गया पुलिस के अनुसार, बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती निवासी सुनील राम (24) को पिछले बुधवार की रात में दिलदारनगर पुलिस ने कथित रूप से गोवंश तस्करी करते…

UP, Ghazipur जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के संदेह में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए एक युवक की अस्‍पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Highlights:

  • बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती निवासी सुनील राम को गोवंश तस्करी करते पकड़ा
  • उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया- पुलिस
  • पोस्टमार्टम कराने के बाद शव रविवार को उसके परिजनों को दे दिया गया

पुलिस के अनुसार, बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती निवासी सुनील राम (24) को पिछले बुधवार की रात में दिलदारनगर पुलिस ने कथित रूप से गोवंश तस्करी करते पकड़ा और इस दौरान वह मौका देखकर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने गोली चला दी और गोली उसके पैर में लगी।

पुलिस ने बताया कि उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया, जिसने उसे जेल भेज दिया। दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पवन कुमार उपाध्याय ने बताया, जेल में सुनील राम की तबीयत खराब हो गई और उसे उसी दिन वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय ले जाया गया। शनिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव रविवार को उसके परिजनों को दे दिया गया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने कहा, हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों का इंतजार कर रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि मृतक के खिलाफ चंदौली और गाजीपुर जिलों में कुल आठ मामले दर्ज हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team