उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पुलिस ने एक लड़की की शादी करवाई है,जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। पुलिस ने सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर गांव शाहपुर के बाबा अवधेश्वर नाथ धाम में शादी का इंतजाम किया। धाम में भगवान शिव की आराधना करने पहुंचे श्रद्धालु शादी के लिए मेहमान बने और जोड़े को आशीर्वाद दिया।
वही,थाना प्रभारी (हाथीगांव) संतोष सिंह ने कहा, ”खुशबू और विजय की शादी बाबा अवधेश्वर नाथ धाम के परिसर में संपन्न हुई। मस्तपुर गांव निवासी दूल्हा-दुल्हन दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन लड़की के परिजन उसकी शादी नहीं करा पा रहे थे, इसलिए दंपति ने हाथीगांव थाने के थाना प्रभारी से संपर्क किया और शादी करने की इच्छा व्यक्त की।”
मंदिर समिति सदस्यों ने शादी में की मदद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमने पुजारी मोहित मिश्रा को फोन किया और मंदिर में दोनों की शादी के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए। जब पुलिस ने मंदिर समिति के सदस्यों को मंदिर परिसर में शादी करने की उनकी योजना से अवगत कराया, तो उन्होंने भी नेक काम में पुलिस अधिकारियों का समर्थन करने का फैसला किया। मंत्रों और श्लोकों के उच्चारण के बीच सभी अनुष्ठान किए गए।
हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि कुंडा गांव की महिला भक्तों ने दुल्हन के लिए अंगूठियां, मंगल सूत्र, साड़ी और अन्य आवश्यक सामान लेकर आईं, जबकि अन्य भक्तों ने जोड़े के लिए मिठाई, फल और पूजा सामग्री की व्यवस्था की।पुलिसकर्मियों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार भी दिए और महिला पुलिसकर्मियों ने ‘विदाई’ की रस्में निभाईं।


Download Android App
Download iOS App



