उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार सुबह सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली बच्ची की एक अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जिले के मथुरा गांव को जाने वाली सड़क पर चरथावल इलाके में झाड़ियों में बच्ची मिली थी । उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है । संदेह है कि बदनामी के डर से किसी ने इस बच्ची को लावारिस हालत में वहां पर छोड़ दिया था।


Download Android App
Download iOS App



