प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की

Summary :

कॉलेज में पढ़ती थी, लेकिन पिछले तीन महीने से वह कालेज नहीं जा रही थी। जीआरपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सोनीपत व राठधना स्टेशन के बीच रविवार दोपहर सुपरफास्ट ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि मृतकों की पहचान गांव नाहरी निवासी अरूण व शांतिनगर निवासी अंजलि के रूप में हुई है। 
बताया जाता है कि दोनों रविवार को एक ही बाइक पर सवार होकर रेलवे लाइन के नजदीक पहुंचे और अंबाला की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
जानकारी के मुताबिक अरूण कुछ दिन पहले किसी फैक्ट्री में जाने लगा था, जबकि अंजली शहर के एक कॉलेज में पढ़ती थी, लेकिन पिछले तीन महीने से वह कालेज नहीं जा रही थी। जीआरपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

Desk Team