उत्तर प्रदेश में हमीरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में 23 सितम्बर को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को इस आशय की घोषणा की। हमीरपुर में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद की सजा होने के कारण यह सीट रिक्त हुयी थी।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उपचुनाव की अधिसूचना 28 अगस्त को जारी होगी जबकि नामाकंन की आखिरी तारीख चार सितम्बर नियत की गयी है। नामांकन पत्रों की जांच पांच सितम्बर को होगी जबकि सात सितम्बर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। मतदान 23 तारीख को होगा और वोटों की गिनती 27 सितम्बर को होगी।
ज्ञातव्य है कि हमीरपुर के अलावा 12 विधानसभा क्षेत्रों में भी उपचुनाव होना है। लोकसभा चुनाव के बाद विधायकों के संसदीय क्षेत्रों के लिये चुने जाने से ये सीटे रिक्त हुयी हैं।


Download Android App
Download iOS App



