सरकार ने माना : यूपी की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी

Summary :

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में माना कि राज्य की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखे गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सदस्य सुखदेव राजभर के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि राज्य में 62 जिला जेलें और पांच केन्द्रीय कारागार हैं।  स्पीकर आजम खान को माफी मांगने के लिये कहेंगे : प्रह्लाद जोशी केन्द्रीय कारागारों की क्षमता 8049 और जिला जेलों की क्षमता 50, 652 बंदियों की है। सरकार ने माना कि जेलों में क्षमता से अधिक बंदी हैं। जवाब में कहा गया कि जिला जेलों में 84, 944 और केन्द्रीय कारागारों में 10,…

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में माना कि राज्य की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखे गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सदस्य सुखदेव राजभर के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि राज्य में 62 जिला जेलें और पांच केन्द्रीय कारागार हैं। 

स्पीकर आजम खान को माफी मांगने के लिये कहेंगे : प्रह्लाद जोशी

केन्द्रीय कारागारों की क्षमता 8049 और जिला जेलों की क्षमता 50, 652 बंदियों की है। सरकार ने माना कि जेलों में क्षमता से अधिक बंदी हैं। जवाब में कहा गया कि जिला जेलों में 84, 944 और केन्द्रीय कारागारों में 10, 735 बंदी हैं। 

Desk Team