उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी ने दावा किया कि सरकार अब सूचना के अधिकार नियम के तहत सूचना ना देने वाले अधिकारियों के खिलाफ बेहद सख्त हैं। ऐसे अधिकारियों से जुर्माना वसूला जा रहा है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में 919 मामले अपील में हैं और 2005 से अब तक 11930 मामलों में जुर्माना लगाया गया है।
2006 से 2019 तक 4 लाख 32 हजार दूसरी अपील आई जिसमें तीन लाख 96 हजार की सूचना दी गई। जावेद उस्मानी और राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही कल सहारनपुर आए थे। जहां उन्होंने अधिकारियों से बैठक कर निर्देश दिए थे कि जनसूचना अधिकारी लोगों को समय पर सूचना दें।
इस दौरान उस्मानी ने अधिकारियों को आरटीआई के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार, एडिशनल आभा गुप्ता, नगरायुक्तज्ञानेंद्र सिंह, विनोद कुमार एसबी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



