बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है और एक बार फिर इन दिनों प्रियंका काफी चर्चा में है। इस बार मामला ट्रॉल्लिंग का है। दरअसल प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

जी हाँ इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने एक ऑउटफिट को लेकर खूब सुर्ख़ियों में है और उनकी इस तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन ट्रोल करने वाले है। फैंस प्रियंका को आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सदस्य तक बता रहे है और जमकर निशाना साध रहे है।

आपको बता दें बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ न्यूयॉर्क में स्पॉट की गईं थी और इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आयी। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा खाकी रंग की शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं।

खाकी शॉर्ट्स के साथ प्रियंका ने ब्लैक बूट और ब्लैक जैकेट पहना है। इस दौरान निक की बात करें तो वो ब्लैक बॉटम और अपर के साथ ग्रे रंग कोट में नजर आ रहे थे। प्रियंका की ये तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

ट्रोलर्स का कहना है की प्रियंका भी जल्द ही आरएसएस ज्वाइन करने वाली हैं। अब ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रियंका को उनके आउटफिट्स के लिए ट्रोल किया जा रहा हो इससे पहले भी प्रियंका कई बार ट्रोल हो चुकी है पर उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता ।
यहां पढ़ें कुछ मजेदार रिएक्शन्स:
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.



Download Android App
Download iOS App



