नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज भी उनका वही रुख है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, बाहर आते हुए गांधी ने संसद भवन में यह टिप्पणी की।
सरकार मजबूत, सुरक्षित और समावेशी भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है : राष्ट्रपति कोविंद
अभिभाषण के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ”मेरा रुख आज भी वही है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है।” और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी कहा कि राफेल में चोरी हुई है और सरकार इसको छिपा नहीं सकती है। कांग्रेस इसकी सच्चाई जनता के सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल की वास्तविकता का आइना देश को दिखाएगी। इसमें हुए भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने लाने की अपनी लड़ई पार्टी जारी रखेगी और संसद के भीतर तथा बाहर इसकी असलियत सबके सामने रखने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी।
आगे गोगोई ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत की बात नहीं है। देश का किसान मजदूर और गरीब परेशान है, जिसके बारे में सरकार को चिंता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भाषण के शब्द अच्छे हैं लेकिन उसमें जो बातें कही गई हैं वह सच्चाई के विपरीत है।


Download Android App
Download iOS App



