ग्रेटर नोएडा: 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसी 4 बच्चियां, अंधेरे में पढ़ती रहीं हनुमान चालीसा; वीडियो वायरल

Summary :

दिल्ली एनसीआर से सटे ग्रेटर नोएडा से एक भावुक खबर सामने आई है। यहां के गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब…

दिल्ली एनसीआर से सटे ग्रेटर नोएडा से एक भावुक खबर सामने आई है। यहां के गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सोसाइटी में लगी लिफ्ट में चार बच्चियां घंटों तक फंसी रहीं। सोमवार देर रात लिफ्ट अचानक कई घंटो तक बीच में ही रूक गई, इस लिफ्ट में चार बच्चियां करीब 30 मिनट तक अंदर फंसी रही। घबराहट और डर के माहौल में भी लड़कियों ने कमाल की हिम्मत और समझदारी दिखाई; इस मुश्किल समय में उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

Lift News viral video (credit-sm)

बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में सोमवार रात एक ऐसी घटना सामने आई जिसको देखकर हर कोई हैरान है। लोगों का मानना है कि लिफ्ट में फंसने के बाद लोग चिंतित और परेशान हो जाते हैं, दूसरी ओर, घबराने के बजाय ये चारों लड़कियां काफी साहसी लग रही थीं। इस घटना के बाद चारों लड़कियां की तारी हो रही है। डर के माहौल में बच्चियों ने भगवान को याद करते हुए लिफ्ट के अंदर ही हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया। देर रात बच्चियां जब लिफ्ट में थी तभी अचानक लिफ्ट की लाइटें बंद हो गई। हालांकि, कुछ देर बाद लाइटें दोबारा जल गईं, लेकिन लिफ्ट बंद की बंद ही रही।

लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सोसाइटी के कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर आ गए और काफी कोशिश के बाद लिफ्ट का गेट खोला गया। अंदर फंसे सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अच्छी बात यह रही कि इस मुश्किल दौर में किसी भी बच्ची को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन वे काफी डर गई थी। इस घटना के बाद लोगों ने लिफ्टों के रखरखाव पर सवाल किए हैं। उनका आरोप है कि अक्सर लिफ्ट खराब होने की खबरें सामने आती रहती है और इसपर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

ALSO READ: Ghaziabad Pink Booth Incident: पिंक बूथ के बाहर मदद की आस में युवक ने तोड़ा दम, 40 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।