देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून एक्टिव हो चुका है। दिल्ली से लेकर केरल तक जमकर बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की ट्रफ रेखा इस समय मध्य और उत्तर भारत के ऊपर बेहद सक्रिय है, जिसके कारण पहाड़ों से लेकर मैदानों तक घने काले बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने १५राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मानसून की सक्रियता बढ़ने से तापमान में भी गिरावट आई है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…
इन 15 राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने अगले 10 घंटे के अंदर 15 राज्यों में भारी आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल है।
दिल्ली में झमाझम बारिश

राजधानी दिल्ली में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। आज यानी 8 जुलाई को दिल्ली में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। IMD ने आज आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। दिन भर ऐसे ही मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद से गुरुग्राम तक अगले 3 दिन में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। अनुमान है कि 10 जुलाई तक बारिश का ये सिलसिला जारी रह सकता है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में भी मानसून मजबूत हो गया है। बुधवार सुबह से ही कई जिलों में बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। आज यूपी के लखनऊ, इटावा, वाराणसी, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, बांदा, कानपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। IMD ने 12 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार
बिहार में भी मानसून का असर दिखने लगा है। पिछले तीन सप्ताह से राज्य में लोग बारिश हो तरस रहे थे, अब मौसम से अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने आज पटना, मुंगेर, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, सिवान और गया में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
महाराष्ट्र में मानसून का कहर

महाराष्ट्र में मानसून ने कहर मचा रखा है। लगातार हो रही भारी बारिश ने राजधानी मुंबई की रफ्तार धीमी कर दी है। सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मुंबई में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट है, इसके अलावा ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 29°C | 27°C |
| शिमला (Shimla) | 23°C | 19°C |
| पटना (Patna) | 33°C | 28°C |
| भोपाल (Bhopal) | 27°C | 24°C |
| चेन्नई (Chennai) | 37°C | 29°C |
| नैनीताल (Nainital) | 24°C | 21°C |
| मुंबई (Mumbai) | 29°C | 28°C |
| जयपुर (Jaipur) | 31°C | 27°C |
| रांची (Ranchi) | 29°C | 25°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 32°C | 28°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 32°C | 28°C |






















