BJP में एक और नौकरशाह की हुई एंट्री, पूर्व IPS अरविंद कुमार शर्मा ने ज्वाइन की पार्टी

Summary :

बीजेपी में शामिल होते ही अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि वह मऊ जिले के पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं।

गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने गुरुवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद शुक्ला, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।  
बीजेपी में शामिल होते ही अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि वह मऊ जिले के पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा, मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है, उसे बीजेपी ही इतना बड़ा मुकाम दे सकती है। 

बाल यौन शोषण मामले में बर्खास्त भाजपा नेता के कई अश्लील वीडियो मिले, लालच देकर करता था उत्पीड़न

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं प्रधानमंत्री और बीजेपी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अन्य सवालों का जवाब देने के बजाय शर्मा हाथ जोड़कर चले गए। उन्होंने 20 वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात और पीएमओ में काम किया है। उन्होंने आईएएस की सेवा से दो साल पहले ही वीआरएस लिया है। 
अरविंद शर्मा की गिनती भारत सरकार के चुनिंदा अफसरों में होती है। लो प्रोफाइल रहते हुए पीएमओ और फिर एमएसएमई में बेहतरीन काम के लिए चर्चा में रहे हैं। 1998 कैडर के गुजरात के चर्चित आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। दो वर्ष की नौकरी बाकी रहने के बाद भी स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले शर्मा को एक व्यापक दृष्टिकोणवाला परिश्रमी अधिकारी माना जाता है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के साथ पीएम ऑफिस, दिल्ली में भी काम करने का उनका लम्बा अनुभव है। वह उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से बहुत पिछड़े से इलाके से आते हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अरविंद कुमार शर्मा को बीजेपी यूपी से विधान परिषद सदस्य बना सकती है। विधान परिषद की 12 सीट में से बीजेपी का दस पर कब्जा बिल्कुल तय माना जा रहा है। 

Desk Team