पूरे देश में आक्रोश हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद से है। इस घटना के बाद से हर कोई महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक एसपी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूपी के हरदोई का है। बता दें कि इस वीडियो में एक बेटी की मदद करते हुए एसपी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने एसपी की बहुत तारीफ की है।

अकेली लड़की जा रही थी सूनसान जगह पर पैदल
बता दें कि हरदोई के एसपी आलोक प्रियदर्शी बीती रात सोमवार को ड्यूटी चेक पर गए हुए थे। तभी रास्ते में उन्हें एक सूनसान जगह पर लड़की पैदल जाती हुई नजर आई। लड़की को देखते ही एसपी ने गाड़ी रुकवाई और लड़की को भी रोका। उसके बाद एसपी ने लड़की ने पूछा अकेले पैदल इतनी रात को कहा जा रही हो और क्यों।
एसपी पहुंचे लड़की के साथ होटल

एसपी को लड़की ने कहा वह होटल में काम करती है और अब वह अपने घर जा रही है। हालांकि उस लड़की के साथ एसपी होटल गए जहां वह काम करती है। होटल पहुंच कर प्रबंधन पर एसपी ने नाराजगी जातते हुए कहा कि महिला स्टाफ को रात के समय घर जाते वक्त आपको गाड़ी और समुचित सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। हमारी प्राथमिकता महिला की सुरक्षा है। एसपी ने होटल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि महिला की सुरक्षा को लेकर ऐसी लापरवाही आगे नहीं हो चाहिए नहीं तो कार्रवाई कड़ी होगी।
पूरा देश हैदराबाद की घटना से आक्रोश में है

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या की गई जिसके बाद पूरा देश गुस्से में है। देश के कई राज्यों और शहरों में लोग कैंडल मार्च और प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि महिला डॉक्टर के साथ जिन लोगों ने यह दुर्ष्कम किया उन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। वहीं पीड़ित और देश भर के लोगों की मांग है कि आरोपियों को सख्त सजा मिले या फिर उन्हें भी जिंदा जलाया जाए।


Download Android App
Download iOS App



