‘जो हिंदू मुझे वोट नहीं देंगे… उनकी रगों में मुस्लिम खून’, BJP विधायक के बिगड़े बोल, फिर देनी पड़ी सफाई

Summary :

उत्तर प्रदेश की डुमरियागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है।

उत्तर प्रदेश की डुमरियागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘जो हिंदू मुझे वोट नहीं देंगे, उनकी रगों में मुस्लिम खून है।’ सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने पांच दिन पहले यह टिप्पणी की थी, लेकिन उन्होंने कहा कि यह एक अन्य संदर्भ में, एक उदाहरण के रूप में कहा गया था और उनका ‘किसी को भी धमकी देने का कोई इरादा नहीं था।’
UP चुनाव के बीच BJP विधायक ने दिया विवादित बयान
उन्होंने कहा, मैंने वो बातें कही हैं, मैं इनकार नहीं कर रहा हूं। लेकिन मैंने एक और संदर्भ में बात की थी, उदाहरण के तौर पर, और अतीत के साथ तुलना कर रहा था। मेरा किसी को धमकी देने का कोई इरादा नहीं था। क्या कोई डुमरियागंज में धमकी देकर चुनाव जीत सकता है जहां लगभग 1.73 लाख मुस्लिम मतदाता हैं, जिनका प्रतिशत लगभग 39.8 है। वीडियो में विधायक को अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है।
BJP कर रही हिंदू और मुसलमान के मुद्दे पर राजनीति?
वह कहते हैं, मुझे बताओ, क्या कोई मुस्लिम मुझे वोट देगा? तो ध्यान रहे कि अगर इस गांव के हिंदू दूसरे पक्ष का समर्थन करते हैं, तो उनकी नसों में मुस्लिम खून है। वे देशद्रोही हैं। और एक बार अगर चेतावनी देने के साथ समझ में नहीं आएगा तो इस बार मैं बता दूंगा की राघवेंद्र सिंह कौन है। क्योंकि मेरे साथ गद्दारी करोगे तो चलेगा, मैं अपमान सह लूंगा। मुझे अपमनित करोगे तो भी मैं अपमान सह लूंगा। हमारे हिंदू समाज को अपमानित करने का प्रयास करोगे तो बर्बाद करके रख दूंगा।
भाजपा विधायक ने दी यह सफाई 
अपने बयान की व्याख्या करते हुए, सिंह ने कहा, यह सही है। अगर एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के के साथ भाग जाती है और हिंदू उस लड़के की ओर से मध्यस्थता करते हैं जो मैंने उस संदर्भ में बोला था। मुझे लगता है कि पूरा भाषण ऐसा नहीं था कि लोग शब्दों को हटा दें या जोड़ दें। डुमरियागंज विधायक हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी भी हैं। वह 3 मार्च को अपने निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ेंगे।

CM योगी पर भड़के जयंत चौधरी, कहा- आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ SC क्यों नहीं गई UP सरकार

Desk Team