नए साल की शुरुआत प्रभु रामलला के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच गए है। श्रद्धालुओं की लगातार आस्था की भीड़ को देखते हुए राम मंदिर के सभी दर्शन पास स्लॉट 2 जनवरी तक फुल हो चुके हैं। प्रभु रामलला के दर्शन करने के लिए लोग अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। नये साल की पूर्व संध्या तक 1 लाख भक्त दर्शन करने पहुंचे गए थे। आज भी भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण रहने के लिए होटल और होम स्टे भी फुल हो गए हैं।
मंदिर ट्रस्ट ने की व्यवस्था
मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि दर्शनार्थियों की संख्या सवा लाख तक पहुंची गयी है। रामलला के दर्शन करने के लिए दर्शन पास के सभी स्लॉट पहले से ही 2 जनवरी तक बुक हो चुके हैं। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को और सुलभ बनाया गया है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए औऱ दर्शन करने के लिए 7 कतारों में दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर ट्रस्ट के सुरक्षा गार्ड और सरकारी सुरक्षा बल मंदिर में आए सभी दर्शनार्थियों की सेवाभाव से मदद कर रहे हैं। साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग ट्रैक बनाया गया है और व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है।
यातायात नियंत्रण करने के लिए रुट डायवर्जन
श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रण करने के लिए वाहनों को रुट डायवर्जन कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र को सेक्टर औऱ जोन में विभाजित कर दिया है। यातायात प्रतिबंधन लागू करके सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। राममंदिर से जुड़ने वाले मुख्य रास्ते और मुख्य बाजारों में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कमर्शियल वाहनों पर रोक लगा दी है।


Download Android App
Download iOS App




