फिरोजबाद में 48 साल के इमाम ने मस्जिद में 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वह रोजाना उर्दू पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी। वारदात वाले दिन आरोपी इमाम ने उसे रुकने के लिए कहा। जब सारे बच्चे घर चले गए, तो उसने बच्ची को कमरे में बुलाया। वहां उसने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर रोते हुए घर पहुंची। अब पुलिस मुठभेड़ में आरोपी इमाम जाकिर हुसैन को गिरफ्तार (Imam Rape Teenage Girl in Mosque Arrested) कर लिया गया है।
Minor Girl Sexual Assault: मस्जिद में बच्ची के साथ दुष्कर्म
यह घटना रामगढ़ स्थित जन्नती मस्जिद की बताई जा रही है। 7 जून, 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे 14 वर्षीय बच्ची वहां पढ़ने गई थी। स्वजनों के अनुसार, पढ़ाई खत्म होने के बाद सब बच्चे जब चले गए, तो इमाम ने बच्ची से पानी मंगाया। जब बच्ची पानी लेकर आई, तो उसे कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म को अंजाम दिया।
बच्ची किसी तरह इमाम से खुद को छुड़ाते हुए बाहर निकली, जिससे आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद स्वजन और मोहल्ले के लोग मस्जिद के पास पहुंच गए। मां ने पुलिस को सूचित किया, जब तक पुलिस आई आरोपी फरार हो चुका था।
Zakir Hussain Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आज, 10 जून को रामगढ़ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जाकिर हाफिज कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को अपनी तरफ आते देख आरोपी जाकिर हाफिज ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, इसमें उसके पैर में गोली लग गई और वह घयल हो गया। पुलिस ने घायल के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। घायल इमाम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App




