उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छह सीटों पर मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर है। चुनाव परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मोदी हैं तो मुमकिन है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में श्री योगी ने मंगलवार को कहा कि यह जीत बेहतरीन ‘टीम वर्क‘ का नतीजा है। प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ। दिनेश शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ बूथ के उन लाखों कार्यकर्ताओं ने ‘संगठन ही सेवा‘ के भाव को आत्मसात करते हुए काम किया। परिणाम स्वरूप, भाजपा ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की।
उन्होने कहा कि भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव के परिणामों को एक बार फिर से दोहराया है। आज के उपचुनाव ने भविष्य के चुनाव परिणामों का संकेत दिया है। यूपी उपचुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों के जीत का अंतर 17000 से 32000 तक है। यह बताता है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के प्रति अपना विश्वास बरकरार रखा है। यह दिनों-दिन और मजबूत होता जा रहा है।
श्री योगी ने जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों को जनता के बीच ले जाने वाले कार्यकर्ताओं ने कोरोना कालखंड के बीच अपनी जान की परवाह न करते हुए जिस तरह काम किया, वह अभिनन्दनीय है।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जनता जर्नादन ने एक बार फिर मोदी-योगी सरकार के कार्यों पर मुहर लगाई है। जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि जन-जन का विश्वास भाजपा के साथ है।
उन्होने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने महज चुनावी लाभ के लिए प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास किया है। वोट बैंक के लिए राजनीतिक साजिशें की, प्रदेश को जातीय दंगों में झोंकने का कुचक्र रचा, लेकिन जनता ने अपने आशीर्वाद से न केवल विपक्ष की विभाजक राजनीति को ध्वंस किया बल्कि साफ कर दिया कि जातिवाद, भ्रष्टाचार और नकारात्मक राजनीति के दिन लद चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद, की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार आम जनमानस के हितों व उनके विकास के लिए हर समय समर्पित है। विपक्ष सत्ता में रहा तो लूटने में जुटा रहा और विपक्ष में आने के बाद प्रदेश का माहौल खराब करने में लगा है। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में केंद्रित होकर जुटी रही है। कोविड के आपदाकाल में उप, ने इलाज की व्यवस्था से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक के मोर्चे पर ऐतिहासिक कार्य किया। हर नागरिक का ध्यान रखा। यही कारण है कि जनता ने हमें अपना भरपूर आशीर्वाद दिया।
उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करते हुए चुनाव प्रबंधन के सभी पहलुओं को जमीन पर उतारा। जनता तक सरकार के कार्यों, भाजपा की रीतियों-नीतियों को कार्यकर्ताओं ने सफलता पूर्वक तक पहुंचाया। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नियमित कार्य करती रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



