नीतीश के आवास पर राजग की बैठक, आगे की रणनीति पर चर्चा

Summary :

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर के बीच आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर राजग के बड़े नेताओं की पिछले दो घंटे से बैठक चल रही है

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर के बीच आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर राजग के बड़े नेताओं की पिछले दो घंटे से बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों गठबंधन के बीच अभी कांटे का मुकाबला है। इससे उत्पन्न परिस्थिति में आगे की रणनीति क्या होगी इस पर चर्चा के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर राजग दिग्गज नेता जुटे हैं। पिछले दो घंटे से जारी बैठक में रणनीति को लेकर गहन मंथन चल रहा है। 
इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेंद, यादव, जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी समेत अन्य बड़ नेता मौजूद हैं। 
गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा की 131 सीट के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। इसमें राजग 68 सीटें जीत चुका है जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार 58 सीटों पर विजयी हुए हैं।

Shera Rajput