इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भाजपा की उम्मीदवार जया प्रदा द्वारा दायर एक चुनाव याचिका पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को बुधवार को नोटिस जारी किया। जया प्रदा ने रामपुर संसदीय सीट से सांसद के तौर पर आजम खान के निर्वाचन को चुनौती दी है। यह नोटिस न्यायमूर्ति एस.डी. सिंह द्वारा जारी किया गया।
पोक्सो कानून को मजबूत करेगी सरकार, लंबित मामलों के लिए बनेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें
अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 21 अगस्त तय की है। इस चुनाव याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के समय आजम खान कुलाधिपति के पद पर आसीन थे जो कि एक लाभ का पद है। याचिका में दूसरा आरोप यह लगाया गया है कि चुनाव के दौरान आजम खान ने धार्मिक आधार पर जनता से वोट देने की अपील की जो कि एक खराब आचरण है।


Download Android App
Download iOS App



