‘अनारकली’ वाली टिप्पणी के लिए जया प्रदा ने आजम के बेटे अब्दुल्ला को लिया आड़े हाथ

Summary :

जया प्रदा ने अब्दुल्ला के ‘अनारकली’ वाले बयान के लिए उन्हें आड़े हाथ लिया और कहा इससे पता चलता है कि पिता और बेटा दोनों एक महिला का किस तरह सम्मान करते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा ने सोमवार को सपा उम्मीदवार आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के ‘अनारकली’ वाले बयान के लिए उन्हें आड़े हाथ लिया और कहा कि इससे पता चलता है कि पिता और बेटा दोनों एक महिला का किस तरह सम्मान करते हैं।

जया प्रदा ने रामपुर में कहा, ”मैं उसे अपने बेटे के रूप में देखती थी। मैंने उससे यह उम्मीद नहीं की थी क्योंकि मैं उसे शिक्षित व्यक्ति मानती थी। इससे पता चलता है कि पिता-पुत्र किस तरह समाज में एक महिला का सम्मान करते हैं।” जया प्रदा रामपुर में एक सभा के दौरान दी गई अब्दुल्ला की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा, ”अली भी हमारे, बजरंग बली भी हमारे, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए।”

azam_Abdullah

अब्दुल्ला स्वार सीट से सपा विधायक हैं। उनके पिता रामपुर सीट से विधायक हैं। उनके पिता आजम खां भी जया प्रदा के लिए इस तरह का बयान दे चुके हैं। हाल ही में भी उन्होंने एक विवादास्पद बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। रामपुर में तीसरे चरण के तहत मंगलवार को मतदान होना है।

Desk Team