डबवाली : स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में किया गया। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पन्ना प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव में पन्ना प्रमुख की अहम भूमिका होती है। पूरे प्रदेश में 20 हजार 425 बूथ है और सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दूर दृृष्टि के हिसाब से कार्य करती है और धीरे धीरे करके यहां तक पहुंची है।
उन्होंने कहा कि पहले 50 प्रतिशत बूथों की ईकाई का गठन बहुत मुश्किल से हुआ था लेकिन अब 100 प्रतिशत बूथों पर पन्ना प्रमुखों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी 2 दिनों में पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन पूर्ण कर लिए जायेंगे। पन्ना प्रमुख व शक्ति केन्द्र प्रमुख को अपनी पूर्ण जिम्मेदारी का निवर्हन करना है।
किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। श्री बराला ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो एक परिवार के लिए काम नहीं करती। विपक्षी पार्टियां अपने अपने नेताओं की जय-जयकार करती है, लेकिन भाजपा भारत माता की जय-जयकार करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष क्षेत्र के लिए काम नहीं करती, बल्कि पूरे भारत माता के लिए काम करती है।
(फतेह सिंह आजाद)


Download Android App
Download iOS App



