उत्तर प्रदेश के झांसी का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां शादी के महज 3 महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके वायरल CCTV फुटेज में नजर आ रहा है कि होटल रूम में करते ही महिला अचानक से गिर जाती है।मृतका के पिता ने पति पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के पति नीलेश पहले से शादीशुदा था और उसने यह बात छिपकर मुस्कान से दूसरी शादी की थी। फ़िलहाल पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।
झूठ बोलकर की थी दूसरी शादी
झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली मुस्कान (27) की शादी 29 जून, 2026 को मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी नीलेश से हुई थी। नीलेश बैंक मैनेजर है। दोनों की शादी खूब धूम-धाम से हुई थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि मुस्कान को शादी के कुछ समय बाद पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी इंदौर में रहती है। जब मुस्कान को इस बात की खबर हुई, तो उसका पति उसे परेशान करने लगा। वह अपनी पहली पत्नी की तारीफ़ करते हुए मुस्कान को ताने देता था। इसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद भी होता था।
यूपी,झांसी।
होटल रूम के गेट पर खड़ी नवविवाहिता 5 सेकेंड में मौत!मुस्कान के हाथों की मेंहदी का रंग भी अभी उतरा नहीं था!
पिता ने 4 महीने पहले धूमधाम से उसे विदा किया था, उसकी मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया। झांसी के एक होटल का CCTV सामने आया है, जिसमें मुस्कान पति नीलेश के साथ पहुंचती है और कुछ ही सेकेंड बाद अचानक जमीन पर गिर जाती है।पिता का आरोप है कि पति नीलेश उसे मौसी के घर ले जाने की बात कहकर लाया था, लेकिन होटल लेकर पहुंच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
#cctv #UP #Jhansi #Muskan
#viralvideo— Priyanka Kanade (@1Hindu_Sanatani) October 26, 2026
मायके से पत्नी को लेकर गया था होटल
जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को मुस्कान की रेलवे में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा थी। इसके लिए उसके पिता 10 अक्टूबर को उसे ससुराल से झांसी लेकर आए थे। हालांकि पिता के मुताबिक, 23 अक्टूबर की रात नीलेश झांसी पंहुचा और मुस्कान को अपने साथ अपनी मौसी के घर गणेश विहार ले जाने की बात कहकर साथ ले गया। अगली सुबह जब परिवार से मुस्कान से संपर्क किया, तो नीलेश ने पहले रुद्र होटल में रुकने की बात बताई। कुछ देर बात खबर आई की मुस्कान अस्पताल में है। जब तक परिवार अस्पताल पंहुचा, मुस्कान की मौत हो चुकी थी।
CCTV फुटेज में क्या दिखा?
एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक, कपल होटल के कमरा नंबर 212 में रुका हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में दोनों होटल कर्मचारी के साथ कमरे की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि चेकआउट के बाद वे दोबारा अंदर गए, जिसके बाद मुस्कान कमरे में जाती हुई नजर आती है और करीब छह सेकेंड के अंदर बाहर फर्श पर गिरती नजर आई। पुलिस फुटेज और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। वहीं, मुस्कान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। फिलहाल नीलेश पुलिस हिरासत में है।


Download Android App
Download iOS App




