सक्रिय राजनीति की डगर पर लौट सकते हैं कल्याण सिंह

Summary :

राजस्थान के निर्वतमान राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक बार फिर सक्रिय राजनीति की राह पकड़ सकते है। उनके जल्द ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के आसार है।

राजस्थान के निर्वतमान राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक बार फिर सक्रिय राजनीति की राह पकड़ सकते है। उनके जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करने के आसार है। कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल के तौर पर अपना कार्यकाल चार सितम्बर को पूरा करेंगे जिसके अगले दिन वह उत्तर प्रदेश लौट आयेंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र राजस्थान में  सिंह का स्थान ग्रहण करेंगे। 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सिंह अगले सप्ताह लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त राज्यपाल रामनाईक ने पिछले महीने मुबंई में भाजपा की सदस्यता हासिल की थी। इस बीच अयोध्या विध्वंश मामले में पूर्व मुख्यमंत्री को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले में जांच की अनुमति मांग सकती है। 
राज्यपाल होने के नाते वह इन मामलों से अब तक बचे हुये थे। उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे 87 वर्षीय कल्याण सिंह की पहचान मुखर राजनीतिज्ञ के तौर पर रही है। उनके पुत्र इस समय एटा के सांसद है जबकि पोते संदीप सिंह राज्य की योगी सरकार में राज्यमंत्री है।

Desk Team